अन्य

जबलपुर से गुमशुदा बालिका कोतवाली पुलिस ने की दस्तयाब

“ऑपरेशन मुस्कान” में बड़ी सफलता

जबलपुर से गुमशुदा बालिका कोतवाली पुलिस ने की दस्तयाब

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने माह मई 2025 में गुम हुई बालिका को जिला जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। यह कार्यवाही “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गई, जिसके अंतर्गत छतरपुर पुलिस लगातार गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

जिले में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत अब तक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जनवरी 2025 से अब तक जिले से गुम हुए 345 से अधिक बालक-बालिकाओं को पुलिस ने खोजकर परिजनों तक पहुँचाया है। केवल अगस्त माह के 17 दिनों में ही 53 बालक-बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं। पुलिस का प्रयास न केवल जिले में बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से गुम हुए बच्चों, मानसिक विक्षिप्त एवं घायल व्यक्तियों को भी सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाना है।

थाना कोतवाली की इस विशेष कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक श्याम बेन, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश, आरक्षक हेमंत एवं महिला आरक्षक प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर सख्ती, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसदों-विधायकों से की चर्चा — स्वदेशी को बढ़ावा देने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती: पुराने अपराधियों की कड़ी निगरानी, दोबारा अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment