Breaking Newsअन्य

ढड़ारी गौशाला में मृत और बीमार गौवंश की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

गुरुवार देर शाम ढड़ारी गौशाला में एक गौवंश के मृत पाए जाने और कुछ के बीमार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया तुरंत रात्रि में ही गौशाला पहुंचे।

सीईओ ने मौके पर मृत गौवंश को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार दफनाने की व्यवस्था कराई। निरीक्षण के दौरान चार–पांच गायें बीमार हालत में मिलीं, जिस पर उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक को तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने गौशाला प्रबंधन को परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, उचित आहार तथा सभी पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related posts

भाजापा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक को मिल रहा है जनता का प्यार और आशीर्वाद!!*

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव की छवि को धूमिल करने मे लगे छतरपुर के कुछ भाजपा नेता* *राजस्व ओर पुलिस को आगे करने करा रहे गरीबो की ज़मीनो पर कब्ज़ा*

khabarsamayper

चंदला पुलिस का नशे पर वार, गांजा तस्कर गिरफ्तार, 630 ग्राम गांजा बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment