Breaking News

दबंगो ने कब्जा लिया सरकारी कुआ

छतरपुर जिले के बिजाबर तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव कसार जिसमे दबंगो ने कब्जा लिया सरकारी कुआ और उस पर अपना हक जताने लगे ग्रामीणो को पास भी नहीं आने देते है।
ग्राम कसार के ग्यादीन जाटव ने छतरपुर जनसुनवाई मे कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। ग्यादीन का कहना है कि गांव के ही कैलाश जाटव और जगदीश जाटव ने सरकारी कुए पर अवैध कब्जा कर लिया है ग्रामीणो को कुऐ का पानी इस्तेमाल नहीं करने दे रहें है।
ग्राम कसार का ही एक और व्यक्ति जिसका नाम ओमप्रकाश जाटव है आवेदन लेकर आया है जिसका कहना है वे अपने गांव मे संत रविदास जी का मंदिर वनवाना चाहते है लेकिन इन्हे मंदिर नही बनाने दिया जा रहा है। ओमप्रकाश ने कहा रतिराम रैकवार और जगदीश जाटव मंदिर बनने पर अपत्ति जता रहे है।
आवेदक का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाये और न्याय किया जाए

 

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर की टीम द्वारा खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम

khabarsamayper

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

हरपालपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग कर रहे अन्तर्राज्यीय उपद्रवी कड़ा गैंग के सरगना ऋषभ सहित 13 आरोपी को किया गिरफ्तार*

khabarsamayper

Leave a Comment