Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवीन्द्र भवन में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है तथा नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों के आसपास नशा और शराबबंदी लागू की जा चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश से नक्सलवाद के प्रभाव को समाप्त करने का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुण शुक्ला ने एक बार फिर मानवता को किया शर्मसार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिजामाता ने हमें यह सिखाया कि दृढ़ संकल्प और साहस के साथ असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरसिटी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे

khabarsamayper

Leave a Comment