Breaking Newsअन्य

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आय और सेहत दोनों: झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झाबुआ जिले में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं और यह खेती किसानों को बेहतर आय के साथ स्वस्थ जीवन भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित हुए हैं तथा प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष के तहत किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम” में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाली कृषि सखियों और प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उनके अनुभव सुने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

Related posts

छतरपुर जिले में शुद्ध पेयजल को लेकर बड़ा अभियान, टंकियों की सफाई और पानी की जांच तेज

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर गर्व: मध्यप्रदेश बना बाघों का गढ़

khabarsamayper

मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं

khabarsamayper

Leave a Comment