Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश को मिला ‘हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड, दिल्ली में चमका प्रदेश का गौरव

मध्यप्रदेश ने पर्यटन और धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को “हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट” श्रेणी में प्रतिष्ठित गोल्डन बैनयन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने खजुराहो, ग्वालियर, महेश्वर जैसे धरोहर स्थलों के संरक्षण और पर्यटन को जनभागीदारी से जोड़कर एक सशक्त पहचान बनाई है।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान धरोहर संरक्षण की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें न केवल सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया जा रहा है बल्कि स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से सीधे लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह अवॉर्ड प्रदेश को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में प्रेरणा देगा।

Related posts

छतरपुर पुलिस को मिली बडी सफलता —

khabarsamayper

छतरपुर में कीचड़ बना संकट: गौरीहार में सीएम का दौरा रद्द, प्रशासन बेहाल!

khabarsamayper

साहब मेरा जवान बेटा ऑनलाइन सट्टा खेलता, हमारा सब कुछ बर्बाद हो रहा, हमें बचालो- गुलगंज थाने में दुखी और पीड़ित पिता ने लगाई गुहार, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन*

khabarsamayper

Leave a Comment