Breaking News

महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा छतरपुर जिले को एक ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया।

छतरपुर जिले में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, विभागों एवं श्रीमती विमला सोमन पत्नी श्री केएन. सोमन, समाज सेवी तथा छतरपुर जिले के नागरिकों के स्वेच्छिक सहयोग से राशि एकत्रित की जाती है। हर वर्ष की भांति सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की निर्धारित राशि का लक्ष्य एकत्रित होने पर राज भवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा छतरपुर जिले को एक ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया। जिसे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री रामविशाल यादव (से.नि.) द्वारा कलेक्टर पार्थ जैसवाल को भेंट किया गया। कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कार्यालय, विभाग प्रमुखों से आगे भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर झंडा दिवस निधि में राशि दान देने की अपील की।

Related posts

छतरपुर पुलिस का बैंक, कियोस्क व एटीएम स्थलों पर सुरक्षा निरीक्षण, संदिग्धों पर कड़ी नजर

khabarsamayper

खजुराहो में 45 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

khabarsamayper

मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर द्वारा प्रदत्त अनापत्ति एवं अनुशंसा के तहत ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावॉट पम्प स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिये गांधीसागर बांध से 891.944 एमसीएम जल प्रवाहित करने की निर्धारित शर्तों पर अनुमति जारी की गई है

khabarsamayper

Leave a Comment