अन्य

मुंबई: महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पटाखे फोड़ने के आरोप में 3 लोग पर केस, खिड़कियों को हुआ नुकसान

मुंबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाना तीन लोगों को भारी पड़ गया। वडाला इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने तुनी लॉरेंस फर्नांडिस और उनके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि पटाखों के धमाकों से सोसायटी के कई फ्लैटों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने ना सिर्फ गार्ड की बात अनसुनी की बल्कि उसे गाली भी दी।

इसके बाद सोसायटी मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में शर्मनाक वारदात, 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

khabarsamayper

28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

khabarsamayper

Leave a Comment