Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से शुरू, हर शुक्रवार अधिकारी करेंगे फील्ड विजिट और जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे और शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, किसान हित, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन को जनता से सीधे जोड़ते हुए संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के माध्यम से प्रभावी एवं पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना है।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर धाम में आयोजित हुए कार्यक्रम में

khabarsamayper

छतरपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिल बरामद

khabarsamayper

लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment