Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘74 वर्ष बाद’ पुस्तक का विमोचन, अमय खुरासिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल टीम के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक ‘74 वर्ष बाद’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उनकी बेटी एवं सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने दोनों लेखकों को शुभकामनाएं दीं। यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की आधुनिक समय में उपयोगिता पर आधारित है। अमय खुरासिया ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के दौरान गीता के सिद्धांतों का उपयोग टीम रणनीति में किया, जिसके परिणामस्वरूप केरल टीम ने रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंचने का गौरव हासिल किया।

Related posts

 6 दिसंबर 2024 को छतरपुर जिले की धमोरा गांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को स्कूल के 12वीं क्लास के विद्यार्थी ने गोली मार कर हत्या कर दी

khabarsamayper

10 साल पहले की लव मैरिज का दर्दनाक अंत, शक में पति ने पत्नी का गला दबाकर दी मौत

khabarsamayper

‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन, साइबर मेले के माध्यम से किया गया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment