Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘74 वर्ष बाद’ पुस्तक का विमोचन, अमय खुरासिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल टीम के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक ‘74 वर्ष बाद’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उनकी बेटी एवं सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने दोनों लेखकों को शुभकामनाएं दीं। यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की आधुनिक समय में उपयोगिता पर आधारित है। अमय खुरासिया ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के दौरान गीता के सिद्धांतों का उपयोग टीम रणनीति में किया, जिसके परिणामस्वरूप केरल टीम ने रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंचने का गौरव हासिल किया।

Related posts

‘सोमनाथ भारत के स्वाभिमान का प्रतीक’ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

महाकाल मंदिर में भस्मारती से पहले विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक और राजस्वरूप में श्रृंगार

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में बागेश्वर धाम में फूड सेफ्टी अधिकारी ने दुकानों एवं होटलों का किया निरीक्षण खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

khabarsamayper

Leave a Comment