Breaking Newsअन्य

मोदीनगर के रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

गाजियाबाद के मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ लोगों द्वारा एक प्रेमी युगल के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ जबरन कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवती को बाहर निकालती है और युवक की जमकर पिटाई करती है।

वीडियो में स्थानीय लोग युवक से नाम पूछते हुए उसे थप्पड़ मारते और अपमानित करते नजर आ रहे हैं। यह घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एसपी रजत सकलेचा ने किया बमीठा थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए निर्देश

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

khabarsamayper

भोपाल का ग्लोबल स्किल्स पार्क हर साल 10 हजार युवाओं को देगा प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment