Breaking Newsअन्य

राजनगर: विधायक अरविंद पटैरिया के मुख्य आतिथ्य में रोजगार मेला सम्पन्न, 95 युवाओं का हुआ चयन

राजनगर: विधायक पटैरिया के मुख्य आतिथ्य में रोजगार मेला सम्पन्न, 95 युवाओं का हुआ चयन

जनपद पंचायत राजनगर में बुधवार को मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरविंद पटैरिया, जनपद अध्यक्ष प्रेमबाई कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

रोजगार मेले में कुल 155 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 95 का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ। चयनित युवाओं को रोजगार के साथ-साथ बीमा, ईपीएफ जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी। इस अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल और जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के निर्देशन में जिला व जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। विधायक पटैरिया ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Related posts

सेवानिवृत्ति पर श्री मुकेश कुमार जैन को दी गई विदाई कलेक्टर ने की सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा

khabarsamayper

भोपाल में सामूहिक हमला: मामूली विवाद पर 20 से अधिक बदमाशों ने 4 युवकों को पीटा

khabarsamayper

सटई में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment