Breaking News

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में समूह की महिलाएं बेहद खुश अब पशुपालन से दूध और उससे बने उत्पाद से जुड़ने की तैयारी में

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में उमरिया जिले के बांधवगढ़ कृषि वनोपज उत्पादक कंपनी लिमिटेड करकेली ब्लॉक के ग्राम चंदवार की महिलाएं महुआ के लड्डू बनाकर बेच रहीं है और अच्छी आय अर्जित कर रही है। समूह की अध्यक्ष पूनम तिवारी बताती है कि महुआ के लड्डू की बहुत डिमान्ड है और यह स्वास्थ्य वर्धक भी है। ठंड के दिनो में लोग इन लड्डुओं उपयोग करते है और यह प्राकृतिक तरीके से तैयार किये जाते है।

समूह की अध्यक्ष पूनम तिवारी ने बताया कि महुआ के आटे को भूंजकर इसमें तिलि, काजू, बादाम, मूंगफली और खजूर के पाऊडर का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया समूह की महिलाएं इस कार्य में अच्छी आय होने से बेहद खुश है और सरकार को धन्यवाद दे रही है।

समूह की अध्यक्ष पूनम तिवारी कहती है हमारी समूह की दीदीयां बिरसा मुण्डा संकुल की ग्राम कौहका की 15 दीदी उड़द दाल की बड़ी का उत्पादन कर रही है, वे कहती है कि अभी तक हमने 50 किलो का यहां पर लड्डू और इतनी ही मात्रा में बड़ी का विक्रय किया है। हम लोग एफपीओ से जुड़कर 200 दीदियां पशुपालन से दूध और उससे बने उत्पाद से जुड़ने की तैयारी में है, हमें आजीविका मिशन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वे सरकार की नितियों और मिलने वाली सहायता से बेहद उत्साहित भी है।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और नियुक्तियों की प्रगति की समीक्षा की

khabarsamayper

छतरपुर: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नौगांव पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद

khabarsamayper

पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी करें : कलेक्टर एक पौधा, शुद्ध प्राण वायु, स्वस्थ जीवन

khabarsamayper

Leave a Comment