Breaking Newsअन्य

विश्व स्कार्फ दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रदेश पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्काउट एवं गाइड का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त राजीव जैन, राज्य सचिव धीरेन्द्र मिश्रा, संयुक्त राज्य सचिव जानकी सिंह एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बी.एल. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को विश्वभर में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा विश्व स्कार्फ दिवस मनाया जाता है।

Related posts

नौगांव मेला ग्राउंड में पुलिस की तत्परता, भटके 3 वर्षीय बालक-बालिका को 1 घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

एक बार फिर सोमवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

khabarsamayper

घोड़ी से क्रूरता का वायरल वीडियो: इंदौर में 4 आरोपियों पर केस दर्ज

khabarsamayper

Leave a Comment