Breaking Newsअन्य

सागर: गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम संजरा में नाले से मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संजरा में शनिवार को एक नाले में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तिगड्डा के पास स्थित पद्मा नाले में ग्रामीणों ने इंसान की खोपड़ी और हड्डियां देखीं, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर इंसान की खोपड़ी और अन्य हड्डियां पड़ी मिलीं। इसके बाद एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने नरकंकाल के अवशेषों को जब्त कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अवशेषों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही नरकंकाल की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ किया

khabarsamayper

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला अस्पताल के रेडक्रॉस कर्मचारी राघवेंद्र खरे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल रूप से सेवा समाप्त कर दी है।

khabarsamayper

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

khabarsamayper

Leave a Comment