Breaking Newsअन्य

हापुड़ में 1200 किलो मिलावटी पनीर जब्त, बुलडोजर से नष्ट

त्योहारों से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गढ़मुक्तेश्वर के नेशनल हाईवे 9 पर 1200 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया गया, जो दिल्ली ले जाया जा रहा था। पनीर की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

जांच के दौरान पनीर से रिफाइंड तेल की तेज गंध आ रही थी, जिससे इसकी मिलावटी होने की पुष्टि हुई। खाद्य विभाग ने पनीर का सैंपल लिया और लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में बुलडोजर की मदद से पूरी खेप मिट्टी में मिला दी

खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिलावट विरोधी अभियान का हिस्सा है। त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेक्सस से जुड़े हैं छतरपुर के सटोरियों के तार, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में कुछ नाम*

khabarsamayper

मध्यप्रदेश सरकार औद्योगीकरण की दिशा में निरन्तर बेहतर कार्य करने को प्रयासरत है। जापान में निवेशकों को बताएंगे म.प्र. की खूबियाँ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 11 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा

khabarsamayper

Leave a Comment