Breaking Newsअन्य

हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन उज्जैन को मिली अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर के स्विमिंग पुल की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गुरूवार को नगर निगम द्वारा नवनिर्मित तरणताल का लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि विक्रम संवत 2083 हिन्दू नव वर्ष पहले दिन शहरवासियों को तरणताल की सौगात मिली है। नगर निगम के स्विमिंग पुल से शहरवासियों की कई यादें जुड़ी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर का स्विमिंग पुल की सौगात मिली है तो इसका मेंटेनेंस बनाये रखना होगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने शुभारंभ अवसर पर आयोजित तैराकी स्‍पर्धा के विजेता बालक-बालिका वर्ग की टीम को 51-51 हजार रूपये पुरस्‍कार स्‍वरूप देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव, पूर्व विधायक श्री राजेन्‍द्र भारती, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़ मौजूद थे।

Related posts

पशुपतिनाथ मंदिर में नोट छापन की मशीन गाने पर तरुण नामदेव ने किया डांस, हंगामा होने पर मांगी माफी —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए देश को अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

khabarsamayper

दीपावली पर आएंगे, त्यौहार मनाएंगे और वोट भी डालेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरभाष पर जिले से बाहर काम करने गए मतदाताओं से की बात

khabarsamayper

Leave a Comment