Breaking Newsअन्य

केके गुप्ता हत्याकांड के विरोध में वैश्य समाज का प्रदर्शन, बाजार बंद

लवकुशनगर में केके गुप्ता हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को वैश्य समाज द्वारा प्रदर्शन किया गया। समाज के आह्वान पर नगर के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापारियों और समाजजनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की अपील की।

हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर में 4 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान, ASP आदित्य पटले ने शाल-श्रीफल भेंट किए

khabarsamayper

किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” में सोलर पंप पोर्टल

khabarsamayper

शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त

khabarsamayper

Leave a Comment