Breaking Newsअन्य

खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे और रॉड बरामद

छतरपुर जिले की राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर हुए दो पक्षों के हिंसक विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे और लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए मनोज पटेल, रवि पटेल, सच्चू उर्फ सचिन, गोकल, मंगू उर्फ धर्मदास और गोविंदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों पक्षों के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख़्त निगरानी, “जीरो टॉलरेंस” नीति पर अमल

khabarsamayper

छतरपुर में “मुस्कान अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बढ़ाया उत्साह

khabarsamayper

यूपी के मैनपुरी में स्थापित होगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा

khabarsamayper

Leave a Comment