Breaking Newsअन्य

गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले— संस्कार, विज्ञान और तकनीक से बनेगा विकसित भारत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उज्जैन में आयोजित ‘महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी गुरु परंपरा है। उन्होंने कहा कि जब गुरुकुल के संस्कार आधुनिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ेंगे, तब ज्ञान, चरित्र और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नई पीढ़ी तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति का आधुनिक स्वरूप हैं और विकसित मध्यप्रदेश व विकसित भारत की मजबूत नींव साबित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन जिले के लिए ₹587.23 करोड़ की लागत से विभिन्न श्रेणी के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

Related posts

इस यात्रा में कुल 11 हजार 119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

khabarsamayper

अवैध हथियार निर्माण गिरोह पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छठवां आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक, ई-समंस और वारंट की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर

khabarsamayper

Leave a Comment