Breaking Newsअन्य

ग्वालियर गोलीकांड: पति अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी के चेहरे पर बरसाईं गोलियां, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर किया काबू

ग्वालियर में स्टेडियम के सामने उस वक्त दहशत फैल गई जब अरविंद परिहार नाम के युवक ने अपनी पत्नी नंदिनी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोपी ने महिला के चेहरे को निशाना बनाते हुए 4–5 गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

Related posts

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इंटेक वेल, ओएचटी व डब्ल्यूटीपी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

khabarsamayper

एससीसी के अध्यक्ष (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने सितंबर 2024 में पिछली बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और रसायनों से जुड़े एपीटी पर एक अपडेट साझा किया

khabarsamayper

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन ने दोनों प्रदेशों के साझा विकास और सांस्कृतिक समन्वय को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment