Breaking Newsअन्य

चेकिंग में दो नाली देशी कट्टा मिला, पूछताछ में खुला अर्टिगा चोरी का राज! 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹13 लाख की कार बरामद

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने कड़ा की बरिया मोहल्ले से चोरी हुई अर्टिगा कार के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महोबा ब्रिज हाईवे के पास चेकिंग के दौरान पुष्पेंद्र जोशी को रोका गया, जिसकी तलाशी में 315 बोर का दो नाली देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अर्टिगा चोरी की घटना में पुष्पेंद्र जोशी के साथ भूरे खान और शमशेर खान की संलिप्तता सामने आई। तीनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई करीब ₹13 लाख कीमत की अर्टिगा कार बरामद की गई है। अवैध हथियार को लेकर अलग से आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

छतरपुर पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन, एसपी रजत सकलेचा ने दिखाई हरी झंडी

khabarsamayper

आज शाम 5 बजे आएंगे मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे

khabarsamayper

कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग छतरपुर को पंचायतवार डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

khabarsamayper

Leave a Comment