अन्य

छतरपुर के छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर, पढ़ाई के साथ मिलेगा 2.5 लाख तक का पैकेज

छतरपुर के छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर, पढ़ाई के साथ मिलेगा 2.5 लाख तक का पैकेज

छतरपुर।
जिले के छात्रों के लिए आईटी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन के प्रयासों से आईटी कंपनी HCLTech द्वारा बीईई परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जिले के करीब 30 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।

इस पहल के तहत चयनित छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ नौकरी का भी मौका मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई के दौरान प्रतिवर्ष लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये तक का पैकेज दिया जाएगा।

प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मोहन यादव के नेतृत्व में म.प्र. सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में जिला प्रशासन छतरपुर भी युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहा है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है। इसके तहत ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को मौका दिया जाएगा, जो आर्थिक कारणों से देश के बड़े संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 12 मार्च 2026 को छतरपुर शहर के किशोर सागर तालाब ऑडिटोरियम में कंपनी द्वारा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में छात्रों को पंजीयन प्रक्रिया और चयन परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लगभग एक सप्ताह बाद चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT Guwahati, BITS Pilani, IIIT Kottayam और IIM Sirmaur सहित अन्य विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा भी दी जाएगी।

योग्यता:

  • 12वीं पास या इस वर्ष 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

  • एमपी बोर्ड से न्यूनतम 65% और सीबीएसई से 70% अंक अनिवार्य होंगे।

पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को कंपनी में काम करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उन्हें लगभग 2.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक का पैकेज मिलेगा और डिग्री पूरी होने के बाद नौकरी भी सुनिश्चित होगी।

परीक्षा में बैठने की अपील:
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से एचसीएल टेक बीईई परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी प्रतिनिधि पुनित साहू (8308802113), पुष्पेंद्र सिंह (7400867716) और राजकरण तिवारी (7354560293) से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

लखनऊ: ओला सर्विस सेंटर कर्मियों ने ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

khabarsamayper

यूक्रेन-रूस युद्ध में अमेरिका का बड़ा दांव: बिना कीव की सहमति के पेश हुआ 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव

khabarsamayper

Leave a Comment