Breaking Newsअन्य

छतरपुर: पुलिस कर्मियों को CPR/BLS का प्रशिक्षण, आपातकाल में बढ़ेगी तत्परता

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत और पुलिस अधीक्षक अगम जैन की पहल पर छतरपुर जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आपातकालीन स्थिति में नागरिकों एवं सहकर्मियों को त्वरित प्राथमिक उपचार देने हेतु CPR/BLS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुभाग लवकुशनगर के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जहां शासकीय चिकित्सकों द्वारा पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान

  • CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation)

  • BLS (Basic Life Support)

जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। ये तकनीकें उस स्थिति में उपयोगी होती हैं जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है, और तत्काल सीने पर दबाव व कृत्रिम श्वास देकर उसके जीवन को बचाया जा सकता है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी आपात स्थितियों में और भी सक्षम, तत्पर एवं प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Related posts

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

khabarsamayper

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के नामांकन पूरे, 121 सीटों पर सियासी समीकरण हुए तय!

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय, राजपीपला का किया दौरा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रधानमंत्री की संकल्पना को बताया प्रेरणादायी

khabarsamayper

Leave a Comment