Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस लाइन में “समर कैंप-2026” का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

छतरपुर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु “समर कैंप-2026” का शुभारंभ किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारना है।

इस समर कैंप में खेलकूद, संगीत, डांस, योग, ब्राइटर माइंड एक्टिविटी और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। बच्चों को मलखंब, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, तैराकी, लॉन टेनिस और जूडो-कराटे जैसे खेलों में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को उत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अगम जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Related posts

जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव: रोज़मर्रा की चीज़ों से लेकर लग्ज़री वाहनों तक असर

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर दो निराश्रित बालिकाओं का आधार पंजीयन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने वैवाहिक सीजन में बढ़ाई सुरक्षा, होटल और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment