छतरपुर जिले के सरवई थाना पुलिस ने गौरिहार रोड स्थित एक ढाबे के पीछे संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से ₹75,100 नकद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 85 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए, जो फरार हैं। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
