Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 70 बोरी नकली खाद जब्त, 8 लाख का पिकअप भी पकड़ा!

छतरपुर के सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान मातगुवां पुलिस ने खाद से भरे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। पुलिस के अनुसार, कृषि विकास अधिकारी की जांच में खाद नकली पाई गई। कार्रवाई में 70 बोरी यानी 3500 किलोग्राम खाद और करीब 8 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया गया। मामले में पवन सिंह चौहान और राना सिंह परमार के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts

जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

छतरपुर में बोलेरो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

khabarsamayper

Leave a Comment