Breaking Newsअन्य

जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में संजयनगर तिगैला के पास 28 सितंबर को चंद्रशेखर पटेल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उर्फ गोवर्धन पटेल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जमीनी विवाद को घटना की वजह बताया है। मामले में आरोपी रवि पटेल की तलाश जारी है।

Related posts

छतरपुर में थाना दिवस: जमीनी विवादों के समाधान के लिए थानों में लगा कैंप, कई मामलों का मौके पर निपटारा

khabarsamayper

5 साल पुराने 2 मामलों में फरार 2 वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में कार्रवाई

khabarsamayper

बुंदेलखंड का पारंपरिक मोनिया नृत्य ओरछा धाम में भक्ति और सांस्कृतिक धूम लेकर पहुंचा

khabarsamayper

Leave a Comment