Breaking News

जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए फ्लैग मार्च निकाला स्वतंत्र मतदान में बाधक तत्वों पर की जाएगी सख्ती से कार्रवाई

जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए फ्लैग मार्च निकाला
स्वतंत्र मतदान में बाधक तत्वों पर की जाएगी सख्ती से कार्रवाई
सेंट्रल आर्म्स पैरामिलिट्री फोर्स को चुनाव के दृष्टिगत छतरपुर जिले की स्थिति के बारे में बताया
अंतर्राज्यीय सीमा, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों सहित अन्य स्थानों पर रहेगी तैनाती
——–
जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। रविवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सेंट्रल आर्म्स पैरामिलिट्री फोर्सेस एवं पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के पहले ऑडिटोरियम में फोर्सेस को विधान सभा निर्वाचन के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। निष्पक्ष और बाधारहित चुनाव के दृष्टिकोण अनुरूप छतरपुर जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों सहित जिले की पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ड्यूटी निर्वहन के संबंध में लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देर्शों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने कहा कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान होना है। मतदान स्वतंत्र, शांतिपूर्ण रूप से हो। मतदाता बिना किसी डर, भय या दवाब के निर्भीक होकर मतदान करना सुनिश्चित करें। जिले में इसके लिए 152 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। साथ ही एनएसए एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक बाउण्डओवर की कार्यवाही की गई है। एसएसटी, एफएसटी और व्हीएसटी की टीमें निरंतर 24 घंटे कार्यरत हैं। जिले में आने वाले वाहनों की नाकों पर सघन चैकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सांघी ने कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था रहेगी। फोर्सेस एवं पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी चुनाव ड्यूटी को करें। जिससे जिले में भयमुक्त, दवाबरहित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। मतदाता बिना किसी डर भर के निर्भय होकर मतदान करें।
फ्लैग मार्च में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया, एएसपी श्री विक्रम सिंह सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी बल के साथ शामिल हुये। फ्लैग मार्च ऑडिटोरियम से शुरू होकर जवाहर रोड, बस स्टैण्ड, फुब्बारा चौक होते हुए हटवारा, महल रोड से छत्रसाल चौक पर समाप्त हुआ।

Related posts

इंदौर में BJP नेत्री और पति से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

khabarsamayper

IIT कानपुर के पूर्व छात्रों की ‘महा गुरुदक्षिणा’ — एक ही बैच ने दिए ₹100 करोड़

khabarsamayper

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया

khabarsamayper

Leave a Comment