Breaking Newsअन्य

ढोड़न बांध स्थल पर मेडिकल टीम पहुंची, 95 प्रदर्शनकारियों का उपचार, लौटते समय भीड़ ने घेरा

केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोड़न बांध स्थल पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर 95 लोगों का उपचार किया। इससे पहले टीम भुसोर गेट पर कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही थी। जनप्रतिनिधियों और मीडिया के अनुरोध पर टीम डैम स्थल तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। उपचार के बाद लौटते समय कुछ लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया, हालांकि स्थानीय आशा पति की सूझबूझ से मेडिकल टीम सुरक्षित बाहर निकल सकी। प्रशासन ने कुछ बाहरी तत्वों पर माहौल बिगाड़ने और लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Related posts

सनातनी खरीदारी की अपील पर बोले लोग: पेट का कोई धर्म नहीं, अगर हर कोई अपने धर्म से खरीदेगा तो आधे लोग भूखे रह जाएंगे

khabarsamayper

छतरपुर जिला अस्पताल में शराबी ड्राइवर का खौफनाक हमला, कई मोटरसाइकिलें कुचली

khabarsamayper

ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। चालान की कार्रवाई भी की गई इंदरगंज चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को क्रेन से उठवाया

khabarsamayper

Leave a Comment