Breaking Newsअन्य

थाना गुलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायर कर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना गुलगंज क्षेत्र में ढाबे पर फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में गुलगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, कारतूस एवं अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

विगत दिवस फरियादी शेख दानिश पर जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किए जाने की रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. रविन्द्र सिंह बुन्देला, पिता छत्रपाल सिंह बुन्देला, निवासी वार्ड क्रमांक 5, सोनी मोहल्ला, बड़ामलहरा

  2. शिवा सिंह ठाकुर, पिता रविन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम ऊमरी, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी

पुलिस के अनुसार आरोपी रविन्द्र सिंह बुन्देला के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, छेड़छाड़, अवैध वसूली एवं अवैध हथियार जैसे 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

Related posts

बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को निराकृत करें : कलेक्टर कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक में कहा समन्वय के साथ कार्य करें

khabarsamayper

छतरपुर में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती: सुनसान इलाकों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

khabarsamayper

प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय सशस्त्र बलों के 557 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment