Breaking News

दस्तक अभियान में बच्चों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाया जा रहा है

दस्तक अभियान में बच्चों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण
बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाया जा रहा है
कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश
—-
म.प्र. शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में दस्तक अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने स्वास्थ्य विभाग को दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल बनाने के लिये निर्देश दिए हैं। अभियान में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के मैदान स्तरीय अमला भी घर-घर जाकर 6 माह से 5 वर्ष उम्र के बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जरुरत अनुसार उपचार किया जा रहा है। दल बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये घर-घर जाकर कार्यवाही कर रहे है।
इस अभियान में गर्भवती महिलाओं में स्तनपान संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाने, समुचित बाल आहार की समझाइस, बच्चों में डिजीटल हिमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से एनीमिया की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, बच्चों में दिखाई देनी वाली जन्मजात विकृतियों तथा कुपोषण की पहचान करने, बच्चों का टीकाकरण, दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओआरएस पैकेट का वितरण करने, निमोनिया रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज का प्रबंध करने और एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त करने और उनके फॉलोअप करने की कार्यवाही शुरू हुई।

Related posts

पुलिस चौकी से सिर्फ 20 कदम दूर बड़ी लूट, 7 लाख रुपये लेकर फरार हुए तीन बदमाश

khabarsamayper

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को राजभवन के सांदीपनि सभागार में

khabarsamayper

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई

khabarsamayper

Leave a Comment