Breaking News

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश टीवी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 100 दिवसीय निक्षय भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गरोठ में पदस्थ लैब टेक्नीशियन श्री विमल मीणा के अपने पिता की तेरहवीं पर 10 फूड बास्केट टीबी रोगियों को वितरित करने के कार्य की सराहना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक अद्वितीय उदाहरण है। ऐसे कार्य न केवल टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता को बढ़ाते हैं, साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सारा देश टीबी उन्मूलन के लिए संकल्पबद्ध है। हम निश्चित रूप से 2025 तक भारत और मध्यप्रदेश को टीबी मुक्त बनायेंगे।

Related posts

हरिद्वार: रोडवेज बस स्टैंड पर गोलीबारी, हरियाणा पुलिस का सब-इंस्पेक्टर घायल

khabarsamayper

51वाँ खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक, श्रेष्ठ नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियां, भारतीय संस्कृति और कलाओं से परिचित करातीं अनुषांगिक गतिविधियां होंगी आकर्षण का केंद्र

khabarsamayper

एससीसी के अध्यक्ष (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने सितंबर 2024 में पिछली बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और रसायनों से जुड़े एपीटी पर एक अपडेट साझा किया

khabarsamayper

Leave a Comment