Breaking Newsअन्य

फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट और जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार, नौगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नौगांव के आरा मशीन चौराहे पर मोमोज विक्रेता से मारपीट, पैसे न देने और जबरन वसूली की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट और जबरन पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा नौगांव के आरा मशीन चौराहे पर एक मोमोज एवं फास्ट फूड विक्रेता से आरोपी ने खाद्य सामग्री लेने के बाद पैसे नहीं दिए। विरोध करने पर विक्रेता के साथ मारपीट की गई, साथ ही उसे धमकाते हुए जबरन पैसे मांगने का प्रयास किया गया।

पीड़ित की रिपोर्ट और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आशीष अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय राय एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related posts

एबीपी के अंतर्गत देश के 16 जिलों के लोक सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित किया गया।

khabarsamayper

छतरपुर व लवकुशनगर में जल संचय अभियान: नवांकुर संस्थाओं ने किया बोरी बंधान कार्य

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment