Breaking Newsअन्य

बरेठी में हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और बाइक बरामद

छतरपुर जिले के थाना बमीठा क्षेत्र के ग्राम बरेठी में हवाई फायर कर फरियादी को धमकाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीन दिन पहले हुई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों में
दिनेश पाल (पिता मन्नू पाल), दिनेश पाल (पिता बब्बू पाल) और देवेंद्र पाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट और गैर-इरादतन हत्या जैसे गंभीर अपराधों में पहले से लिप्त रहे हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय और उनकी टीम द्वारा की गई।

Related posts

तरपुर जिले के सटई थाना अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई को वन परिक्षेत्र क्रमांक 555 में एक अधजली लाश

khabarsamayper

छतरपुर में कथित पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत: गौरिहार थाना क्षेत्र में जहर खाकर दी जान

khabarsamayper

मारपीट में घायल महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

khabarsamayper

Leave a Comment