Breaking Newsअन्य

बिजावर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

छतरपुर जिले के बिजावर नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वार्ड क्रमांक 6 स्थित राजा तालाब के पास रहने वाले निजी स्कूल संचालक दीपक खरे के घर में चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार पिछले करीब 10 दिनों से नए मकान के उद्घाटन कार्यक्रम के सिलसिले में छतरपुर गया हुआ था, जिससे मकान बंद पड़ा था।

जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और घर के अंदर अलमारी में रखे कीमती आभूषण व नकदी गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रघु केसरी, थाना प्रभारी आर.एस. उपाध्याय एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Related posts

कान्हा टाइगर रिजर्व शाकाहारी वन्य-जीवों की संख्या में देश में अव्वल

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

khabarsamayper

आगरा: सोते कुत्ते के सिर पर पटाखा फोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment