Breaking Newsअन्य

भोपाल में बाबा नीब करौरी महाराज के भव्य चित्र का अनावरण, CM मोहन यादव बोले– भारत की आध्यात्मिक परंपरा विश्व की प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और ज्ञान परंपरा ऐसी शक्ति है, जिससे दुनिया के अनेक देश प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्थित कैची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्वामी विवेकानंद ने भी विश्व मंच पर भारतीय ज्ञान परंपरा की महानता का परिचय कराया था।

भोपाल के रवीन्द्र भवन परिसर में बाबा नीब करौरी महाराज के हस्तकला से निर्मित विशाल कलात्मक चित्र के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और सेवा से जीवन के संकट दूर किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, बाबा नीब करौरी महाराज के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

अतिक्रमण हटाकर पन्ना, नौगांव रोड व छत्रसाल चौक का चौड़ीकरण करें: कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

छतरपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, हितग्राही का पैसा अपात्र खाते में ट्रांसफर

khabarsamayper

देवी अहिल्या और रानी दुर्गावती ने महिला सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए परिवार और समाज के हित में 19 धार्मिक नगरों व ग्राम पंचायतों में पूर्ण शराबबंदी मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को किया संबोधित

khabarsamayper

Leave a Comment