Breaking Newsअन्य

मानव सेवा को मजबूती: छतरपुर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ

छतरपुर जिला अस्पताल में मानव सेवा और आपदा राहत कार्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित अधिकारियों व रेड क्रॉस सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण भी किया और सामाजिक कार्यों में अधिक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से रेड क्रॉस की गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के नव-नियुक्त जिला सचिव अनुरुद्ध सिंह, नौगांव एसडीएम जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित कई अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

नवकरणीय ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्य में MP की बड़ी भूमिका, CM मोहन यादव ने दिल्ली में गिनाई प्रदेश की उपलब्धियां

khabarsamayper

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है।

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद की बैठक: जल जीवन मिशन, उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड मार्ग, रेलवे ओवर ब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

khabarsamayper

Leave a Comment