Breaking Newsअन्य

लोकतंत्र हो रहा मजबूत: मोहन यादव का बयान, विपक्ष की आलोचना का भी स्वागत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र लगातार सशक्त और परिपक्व हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा जैसे मंच अभिव्यक्ति के महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जहां विपक्ष की सकारात्मक आलोचना का भी स्वागत किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समितियों के सुझावों के आधार पर सरकार प्रभावी कदम उठाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को बैठक आयोजित करने के लिए बधाई दी और सभी समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा की समितियां योजनाओं के मूल्यांकन और विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और वर्तमान कार्यकाल को स्वर्णिम बनाएंगी।

Related posts

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ा एक्शन लेने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

khabarsamayper

बक्सवाहा पुलिस की कार्रवाई, अवैध 12 बोर कट्टा और कारतूस सहित क्रेता-विक्रेता गिरफ्तार

khabarsamayper

2026 होगा ‘कृषि एवं किसान वर्ष’: सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर CM मोहन यादव का जोर

khabarsamayper

Leave a Comment