Breaking Newsअन्य

शहीद प्रधान आरक्षक के बेटे को मिला न्याय — हर्षित विश्वकर्मा की अनुकंपा आधार पर टीकमगढ़ में नियुक्ति

छतरपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक स्वर्गीय तरुण विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के बाद उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देश पर उनके सुपुत्र हर्षित विश्वकर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

हर्षित की पढ़ाई जिला टीकमगढ़ में चल रही थी, इसलिए उनकी शिक्षा और भविष्य को प्रभावित न करने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा विशेष प्रतिवेदन पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन को भेजा गया। इस पर सहमति देते हुए आईजी सागर जोन ने हर्षित की नियुक्ति टीकमगढ़ पुलिस इकाई में करने के आदेश जारी किए।

यह निर्णय न केवल मानवीय संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति शासन संवेदनशील है।

Related posts

प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरित

khabarsamayper

🚨 छतरपुर पुलिस की बड़ी कांबिंग गश्त – 121 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

नदियों के संगम से मध्यप्रदेश-राजस्थान को मिलेगा जल-शक्ति का सदा-उर्वरा आशीष : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment