Breaking Newsअन्य

सतपारा गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग, परिवार की गृहस्थी जलकर राख

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग अंतर्गत भगवॉ थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा में बुधवार शाम गैस सिलेंडर से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा नगदी, जेवर, अनाज, कपड़े और फर्नीचर सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, हितग्राही से 5 हजार की मांग

khabarsamayper

उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी का 94वां प्राकट्य दिवस, CM मोहन यादव हुए शामिल

khabarsamayper

CM मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

khabarsamayper

Leave a Comment