Breaking Newsअन्य

अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छतरपुर पुलिस ने 144 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने ग्राम कुटौरा में अवैध शराब के संग्रह पर छापा मारते हुए बड़ी सफलता हासिल की। सूचना के आधार पर शटर वाली दुकान में तलाशी लेने पर 16 पेटी यानी करीब 144 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र सिंह घोषी उर्फ सत्तू को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अनुज घोषी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरभि शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

21 महीने बाद खुला पति का झूठ, ग्वालियर की महिला इंजीनियर से शादी में बड़ा धोखा

khabarsamayper

सत्येंद्र जैन को CBI केस में बड़ी राहत, कोर्ट ने क्लोज़र रिपोर्ट की मंजूरी दी

khabarsamayper

छतरपुर: अलीपुरा पुलिस ने ग्राम करारा में दबोचे 3 जुआरी, ₹10,500 नगद और ताश की गड्डी जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment