Breaking Newsअन्य

महिलाओं की भागीदारी से बढ़ रही प्रदेश की समृद्धि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण सरकार और समाज दोनों के संयुक्त प्रयासों से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बहनें कृषि, पशुपालन, बैंकिंग और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाकर परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है और बहनों की शक्ति व सहयोग से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Related posts

सागर: अपहरण कर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

khabarsamayper

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, दिशा लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया जागरूक

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए दुग्ध उत्पादन में सहकारिता बढ़ाएं।

khabarsamayper

Leave a Comment