Breaking Newsअन्य

23 पेटी अवैध शराब मामले में ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गढ़ी मलहरा पुलिस की कार्रवाई

छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने 23 पेटी (206 लीटर) अवैध शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में हर्रई तिगैला क्षेत्र से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की 23 पेटी अवैध शराब जब्त की गई थी। इस मामले में पहले एक विधि विरुद्ध किशोर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ गोलू राजा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, उप निरीक्षक अजीत टोप्पो तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला फेरी एवं रेहड़ी वालो की महापंचायत कार्यक्रम कर हुआ आयोजन

khabarsamayper

कलेक्टर ने बक्सवाहा के सीएम राइज, तहसील एवं डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया

khabarsamayper

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर —

khabarsamayper

Leave a Comment