Breaking News

एमसीबीयू की नई कुलपति होंगी प्रोफेसर शुभा तिवारी —

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर से कुलपति टीआर थापक का कार्यकाल 20 जून को पूरा होने वाला है। जिससे विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रोफेसर शुभा तिवारी होंगी। राज भवन भोपाल से 16 जून 23 को जारी एक आदेशानुसार महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने प्रो.शुभा तिवारी को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, छतरपुर का नया कुलपति नियुक्त किया है। प्रो.शुभा तिवारी अभी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में अंग्रेजी की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं।मीडिया प्रभारी डॉ.एसपी जैन एवं सहा प्रभारी एनके पटेल के मुताबिक प्रो.शुभा तिवारी की कुलपति पद पर नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से लेकर चार वर्ष की कालावधि या 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर हो, के लिए की गई है। ज्ञातव्य है कि निवृतमान कुलपति प्रो. टीआर थापक ने 21 जून 19 को एमसीबीयू, छतरपुर के कुलपति का पदभार ग्रहण किया था। जिनका कार्यकाल 20 जून 23 को समाप्त हो रहा है। प्रो. थापक के कार्यकाल में एमसीबीयू में अनेक शैक्षणिक अकादमिक, शोध संबंधी, दीक्षांत समारोह, राज्य स्तरीय युवा उत्सव, निर्माण संबंधी तथा अन्य विकासात्मक कार्य हुए हैं।

May be an image of 1 person, smiling and tree

Related posts

/महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी को संविलयन कराने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर ज्ञापन लेने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी के संविलयन मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मामले का निराकरण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राकेश पाठक ने बताया कि लुगासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संविलयन कराने के मामले में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि शीघ्र ही इस स्कूल को संविलयन किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें वहीं पूर्व सरपंच लुगासी ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में से 55 स्कूलो को संविलयन किया जा चुका है लेकिन लुगासी स्कूल के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।।

khabarsamayper

बिजली कटौती से पहले दें सूचना, पेयजल आपूर्ति नहीं रुकनी चाहिए: कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

पुलिस चौकी से सिर्फ 20 कदम दूर बड़ी लूट, 7 लाख रुपये लेकर फरार हुए तीन बदमाश

khabarsamayper

Leave a Comment