अन्य

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: गढ़ी मलहरा पुलिस ने 24 घंटे में दो गुम बालिकाओं को मथुरा से किया दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गुम बालिकाओं को मात्र 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व थाना गढ़ी मलहरा में दो बालिकाओं के गुम होने की पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और संभावित मार्गों पर सघन तलाश अभियान चलाया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मथुरा जंक्शन से दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा, जिससे परिवारजनों ने राहत की सांस ली।

छतरपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से 475 गुम बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया जा चुका है, जो इस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, रामलाल, महिला आरक्षक राधा पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


Related posts

कानून-व्यवस्था पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, लापरवाही पर SP रायसेन अटैच

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओरछा रोड थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों का खुलासा, क्रेता-विक्रेता दोनों गिरफ्तार

khabarsamayper

नशा मुक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसपी के निर्देशन में चला विशेष जागरूकता कार्यक्रम

khabarsamayper

Leave a Comment