Breaking Newsअन्य

सटई में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई

सटई में बुधवार को थाना पुलिस द्वारा यात्री बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पंप हाउस के पास पांवटा क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान नंदा, सिंह, सीताराम और गौसिया सहित कई बसों की जांच की गई।

पुलिस टीम ने बसों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा और ओवरलोडिंग की जांच की। जांच में जिन बसों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी सुनीता बिदुआ के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में एएसआई जितेंद्र पांडे, अजय गुप्ता, एचसी बाबूराम, हनुमानदीन, श्याम पाठक एवं राम जाट सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

बाधाओं को पार करना: 55वें आईएफएफआई ने फिल्मों में सुगमता के लिए नए मानक स्थापित किए

khabarsamayper

दिनदहाड़े चोरी: घुवारा मेन मार्केट में अनाज व्यापारी की दुकान से 1.50 लाख रुपये उड़ाए

khabarsamayper

केन-बेतवा परियोजना विरोध में नया मोड़, घायल होने का कथित ‘नाटकीय वीडियो’ आया सामने

khabarsamayper

Leave a Comment