Breaking Newsअन्य

11 साल से फरार ₹15 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता

छतरपुर पुलिस को जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2015 के दो अलग-अलग मामलों में 11 साल से फरार चल रहे कुल ₹15 हजार के इनामी वारंटी राहुल सिंह पिता वीरेंद्र सिंह परमार निवासी लहेरापुरवा थाना नौगांव (हाल निवासी छतरपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में ₹7 हजार तथा अवैध वसूली के मामले में ₹8 हजार का इनामी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां विधिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के 11वें दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम सुरक्षा समितियों ने संभाली जागरूकता की कमान

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 74 बंगले स्थित स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय के नवनिर्मित विंग की गृह प्रवेश पूजा में सम्मिलित हुए

khabarsamayper

डंडे से मारकर छतरपुर पूर्व विधायक अलोक चतुर्वेदी को साधु ने मंदिर से बाहर निकाला

khabarsamayper

Leave a Comment