Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस में सम्मान समारोह, 3 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को एसपी रजत सकलेचा ने किया सम्मानित

छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस अधिकारियों को उनके लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में उप निरीक्षक रामेश्वर अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल पटेल और प्रधान आरक्षक गोरेलाल सिंह शामिल रहे। तीनों अधिकारियों ने 39 से 43 वर्षों तक जिला पन्ना एवं छतरपुर के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर में ₹3,000 की इनामी महिला गिरफ्तार, नाबालिग बालिका अपहरण मामले में थी फरार

khabarsamayper

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भोपाल : गुरूवार, जनवरी 2, 2025, 13:49 IST राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई — कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment